Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा टला, ECI ने बताई यह वजह

रायपुर। देश भर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों और विपक्षी दलों के भारी विरोध का सामना कर रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित हो गया है। वे भारत निर्वाचन आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आने वाले थे। लेकिन ऐन वक्त पर इस पूरे कार्यक्रम को रोक दिया गया है।

रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी कर राज्य सरकार के शिष्टाचार विभाग को सूचित कर दिया है। इस पत्र में दौरे के टलने के पीछे “अपरिहार्य कारणों” का हवाला दिया गया है।

राज्य अतिथि का दर्जा मिला था, प्रोटोकॉल हुआ वापस

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अमले में पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। राज्य सरकार ने ज्ञानेश कुमार को ‘राज्य अतिथि’ (State Guest) घोषित किया था, जिसके तहत उनके ठहरने, सुरक्षा और परिवहन के लिए कड़े प्रोटोकॉल लागू किए गए थे।

मंगलवार को ही राज्य के शिष्टाचार अधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से दौरा स्थगित होने का नया पत्र जारी करना पड़ा। अब आयोग का यह दौरा कब होगा, इसकी कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से नया कार्यक्रम मिलने के बाद ही इसकी सूचना दी जाएगी।

देखें आदेश

देशव्यापी विरोध और विवादों के बीच टला दौरा

आधिकारिक तौर पर भले ही इसे रूटीन प्रशासनिक वजह या “अपरिहार्य कारण” बताया जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे देश भर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे भारी विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button