Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं तथा आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए अविवादित खाता विभाजन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण के दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान पंजीयन एवं पीजी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करने कहा। साथ ही आरबीसी 6(4) के सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने तथा शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित करने कहा।

बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक के अंतर्गत संचालित डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लोक सेवा गारंटी, जर्जर भवनों की स्थिति, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम आवास योजना, किचन गार्डन, वाटर एटीएम तथा फार्मर आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही अंतरविभागीय एनओसी से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने 07 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं जिला तथा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले रंगोली सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने 08 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने प्रोजेक्ट अहिगुंडिका, प्रोजेक्ट समस्या, प्रोजेक्ट निरामय, प्रोजेक्ट चक्र सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को इनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित ‘सियान आशीष सेवा’ निशुल्क बस पास योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र वरिष्ठ नागरिकों तक योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button