रोजवुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

रायपुर। रोजवुड रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गणेश प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में पूजा-अर्चना, आरती, मंगलगान और मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्सव में सोसाइटी के रहवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती उतारी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मंगलगान किया। इसके पश्चात मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में श्रेयान आनंद पांडे और अभिजीत साहू, बालिका वर्ग में अंशिका कोसरिया और आव्या साहू, महिला वर्ग में दीपिका साहू, नेहा अभिमन्यु और डॉ. कविता कोसरिया, जबकि पुरुष वर्ग में अविनाश अभिमन्यु, लक्ष्मीकांत कोसरिया और नरेंद्र साहू ने मटकी फोड़कर विजय हासिल की।
विजेताओं की सफलता पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
पदाधिकारियों ने दिया एकता और संस्कारों का संदेश
इस अवसर पर सोसाइटी के सलाहकार सुकांत मिश्रा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से हमें प्रेम, कर्म और सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।
अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया ने अपने उद्बोधन में सभी रहवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोसाइटी में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से परिवारों को एक साथ जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।
कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया
कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्यों की सहभागिता से ही इस तरह के कार्यक्रम सफल होते हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी को आयोजन की विशेष उपलब्धि बताया।
महिलाओं और बच्चों ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह
कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। विशेष रूप से दीपिका साहू, डॉ. कविता कोसरिया, लक्ष्मी मरावी, ईश्वरी साहू, रानू साहू ,मान्या कुकरेजा, भारती मेरावी एवं पूमा मजूमदार सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। महिलाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
बच्चों का उत्साह पूरे कार्यक्रम में देखने लायक रहा। वेदांत सिंह, विराज सिंह, अरनव चौरसिया, लक्ष्य लाखा, श्रीयन आनंद पांडे, अरनव सिंह, अभिजीत साहू, वंश शर्मा, हर्षनाथ साहू, अद्विक मजूमदार, प्रशस्त्र सिंह, अनय श्रीवास्तव, सोम शर्मा, अंश शर्मा,अद्वैत आनंद पांडे, आद्या साहू, आव्या साहू, तान्या जांगड़े, रुसिका भान, आकृति कोसरिया, अंशिका कोसरिया, गीतांजलि साहू, वंशिका शर्मा, राशि और आनवी सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। डॉ. कविता कोसरिया द्वारा किए गए मंच संचालन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
समिति पदाधिकारियों और सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
आयोजन में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कोसरिया, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी छन्नू साहू, संगठन सचिव के सी मजूमदार, मीत सिंह मरावी, मंगल साहू, नरेंद्र साहू, सुब्रतो सरकार राघवेंद्र शर्मा, भुवन साहू, अमित अग्रवाल, अविनाश अभिमन्यु एवं बदल लाखा सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपाध्यक्ष श्री छन्नू साहू ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रतिभागियों और कॉलोनीवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से जन्माष्टमी का यह उत्सव भव्य एवं यादगार बन सका।
सोसाइटी के निवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उल्लास और उत्साह का माहौल बना रहा तथा श्रीकृष्ण के जयकारों से गणेश प्रांगण गूंजता रहा।




