Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

सरायपाली में ‘विकसित भारत सम्मेलन’: प्रेम प्रकाश पांडेय, रूपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गिनाईं पीएम मोदी की युगांतरकारी उपलब्धियां

सरायपाली। स्थानीय गीता भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली और ऐतिहासिक कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशाल ‘विकसित भारत सम्मेलन एवं सभागार बैठक’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महासम्मेलन में राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय कल्याण और वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘स्वर्णिम काल’ की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी तथा बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रबुद्ध जन, कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भारत के इतिहास में एक ऐसा मील का पत्थर है, जिसने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालकर ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के मार्ग पर अग्रसर किया है। चाहे वह कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हो, भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, या फिर डिजिटल इंडिया और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का अभूतपूर्व विकास हर क्षेत्र में मोदी जी ने असंभव को संभव कर दिखाया है।

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीति, नियत और नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने मोदी जी के कार्यों को युगांतरकारी बताते हुए खुले दिल से तारीफों के पुल बांधे।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भावुक और ओजस्वी वाणी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का यह कार्यकाल केवल सरकार चलाने का समय नहीं रहा, बल्कि यह भारत के पुनरुत्थान का स्वर्णिम युग है। मोदी जी ने देश के हर गरीब, शोषित, वंचित और किसान के जीवन में खुशहाली लाने का भगीरथ प्रयास किया है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों परिवारों को एक गरिमामय जीवन दिया है। आज हर देशवासी गर्व से कहता है कि मोदी है तो मुमकिन है।

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के नक्शे पर भारत की जो तस्वीर बदली है, वह अकल्पनीय है। आज अमेरिका हो, यूरोप हो या मध्य पूर्व, पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखती है। यूक्रेन संकट हो या वैश्विक आर्थिक मंदी, मोदी जी के एक बयान पर दुनिया ठहर जाती है। उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को सच कर दिखाया है। देश की सीमाएं आज पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं और दुश्मनों को उनकी औकात घर में घुसकर दिखाई जा रही है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने आगे कहा कि मोदी जी ने देश के सामने ‘पंच प्राण’ का संकल्प रखा है। उनका एकमात्र लक्ष्य है कि जब भारत अपनी आजादी की शताब्दी (2047) मनाए, तब हमारा देश दुनिया का सबसे समृद्ध और विकसित राष्ट्र हो। हम सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का यह परम कर्तव्य है कि हम सरायपाली और बसनांचल से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में मोदी जी की इस विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं। देश को एक ऐसा तपस्वी प्रधानमंत्री मिला है, जो 24 घंटे सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र सेवा में समर्पित रहता है। उनके इस स्वर्णिम काल के 12 वर्ष पूरे होने पर हम छत्तीसगढ़ की पावन धरा से उनके दीर्घायु होने और निरंतर देश का नेतृत्व करने की कामना करते हैं।

इस सम्मेलन के बाद गीता भवन भारत माता की जय और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारों से गुंजायमान हो उठा। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रेरक उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया। बैठक में महासमुंद भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, महासमुंद जिला प्रभारी जयंती भाई पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल,पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल,सह संयोजक प्रदेश प्रकोष्ठ चुन्नी लाल साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष महासमुंद संजय शर्मा,सरायपाली पूर्व विधायक राम लाल चौहान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छतर सिंह नायक,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,महासमुंद जिला उपाध्यक्ष विपिन उपेजा,जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी,जिला महामंत्री भाजपा थानसिंग दीवान,बसना जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल,स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button