सर्वे कर प्रभावितों को पहले दिया गया है मुआवजा
पूर्व सूचना के बाद हटाया जा रहा
रायपुर 31 मई 2026 । शुक्रवारी बाजार से रेलवे फाटक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान प्रभावितों को नियमानुसार नोटिस प्रदान कर विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए ही हटाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक वीडियो का प्रशासन ने मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित भू-स्वामियों को उनकी रजिस्ट्री भूमि, भवन एवं अन्य परिसंपत्तियों का विधिवत मूल्यांकन कर आपसी सहमति से मुआवजा भुगतान किया जा रहा है।
बताया गया है कि प्रभावित मकानों और परिसंपत्तियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही हटाया जा रहा है। वहीं नजूल आबादी भूमि पर निर्मित परिसंपत्तियों के मामलों में भी संबंधित पक्षों की सहमति एवं इकरारनामा के आधार पर मूल्यांकन कर भुगतान किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है तथा प्रभावित पक्षों की सहमति से ही कार्रवाई की जा रही है। किसी भी हितग्राही द्वारा इस संबंध में कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। मार्ग चौड़ीकरण कार्य से क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी और आम नागरिकों को आवागमन में लाभ मिलेगा।



