Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने हनुमान जयंती पर ‘रुद्र सेना’ और ‘रुद्र शक्ति’ का पोस्टर किया लॉन्च, सनातन की रक्षा का संकल्प

रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में एक ऐतिहासिक पहल के तहत “रुद्र सेना” एवं “रुद्र शक्ति” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं संत-महात्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया।

क्या है “रुद्र सेना” और “रुद्र शक्ति”?

यह संगठन सनातन धर्म की सेवा, मठ-मंदिरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार तथा वेद-उपनिषदों की महान परंपरा को पुनः समाज में स्थापित करने के उद्देश्य से गठित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button