Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

PTRSU हॉस्टल में 25 छात्राएं पीलिया की शिकार, डॉक्टरों को रोके जाने का आरोप, NSUI ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

रायपुर। रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से कई छात्राएं पीलिया का शिकार हो गई हैं. इस घटना को लेकर एनएसयूआई ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आरोप है कि शनिवार को डॉक्टरों की टीम को एक घंटे तक बाहर रोका दिया गया. उन्हें मुलाकात करने तक नहीं दिया गया. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति, रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

जानकारी के मुताबिक, नवीन कन्या महिला छात्रावास में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण दर्जनों छात्राएं पीलिया से संक्रमित हो गई हैं. कई छात्राओं की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना को लेकर कांग्रेस ने छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के आरोप लगाए हैं. प्रदर्शन के दौरान कुलपति, रजिस्ट्रार और हॉस्टल अधीक्षक से इस्तीफे की मांग की गई.

घटना को दबाने की कोशिश : NSUI प्रभारी महामंत्री

एनएसयूआई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रही है. कुलपति और रजिस्ट्रार मामले को दबाने में तुले हैं. अब तक कन्या छात्रावास में 25 छात्राएं पीलिया का शिकार हुईं है. छात्राएं गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. आज जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम आयी थी. लगभग 1 घंटे तक उनको हॉस्टल में घुसने नहीं दिया गया. सवाल करते हुए कहा कि अगर किसी बच्चे की मौत हो जाती है या गंभीर नुकसान होता है तो कौन जिम्मेदार होगा? जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button