Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking news

जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर की दो टूक चेतावनी

रायपुर 13 फरवरी 2026/ निसदा क्षेत्र में महानदी के अस्तित्व पर संकट तथा अवैध खनन संबंधी प्रकाशित फर्सी पत्थर के संबंध में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बताया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निगरानी एवं कार्रवाई कर रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया गया है, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं एवं आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महानदी के प्रवाह या अस्तित्व पर किसी प्रकार का संकट उत्पन्न होने की स्थिति नहीं है। नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं शर्तों के अनुसार ही संचालित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button