Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में पार्षद सहित 7 गिरफ्तार

मुंगेली। मुंगेली में युवक की दिनदहाड़े अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों में बीजेपी का पार्षद भी शामिल है। आपको बता दे जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या की इस वारदा में पुलिस ने पिछले दिनों ही मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं फरार चल रहे 7 अन्य आरोपियों को एक दिन पहले गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 26 दिसंबर की दोपहर मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र से राजकुमार धुरी नामक युवक का अपहरण हो गया था। ग्राम बरेला मे पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से राजकुमार को अगवा करने के बाद दर्जन भर से अधिक युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जानकारी सामने आने के बाद एसपी भोजराम पटेल ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए सख्त निर्देश दिये थे।

पुलिस टीम ने इस हत्याकांड की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी संतोष साहू का मृतक के पिता बेनीराम धुरी के साथ जमीन ब्रिकी नही किये जाने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना से एक दिन पहले भी संतोष साहू का बेनीराम धुरी के साथ विवाद हुआ था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने फरार संतोष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के द्वारा हत्या का खुलासा करने के बाद पुलिस ने 28 दिसंबर को छापामार कार्रवाई कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने BJP पार्षद समेत 7 गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद से फरार चल 7 अन्य आरोपियों को एक दिन पहले गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बरेला नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 का पार्षद प्रदीप ध्रुववंशी भी शामिल है। पुलिस ने इस अपहरण और हत्याकांड में शामिल आरोपपियों में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही फरार अन्य आरोपियों गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button