Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 एडिशनल जज बनेंगे परमानेंट जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दी सहमति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर कार्यरत 5 जजों को परमानेंट जस्टिस बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आज हुई मीटिंग में इन्हें परमानेंट जस्टिस बनाने के लिए अपनी सहमति दी. परमानेंट किए गए 5 जजों में दो बेंच और तीन जस्टिस बार कोटे से हाईकोर्ट पहुंचे हैं.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की आज 24 मार्च को बैठक हुई थी. जिसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल जजों को परमानेंट जस्टिस बनाने की सहमति दी गई. इनमें जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्त गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद शामिल हैं. ये अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे थे, अब ये स्थायी न्यायाधीश हो गए हैं.

जिन पांच जजों को स्थायी किया गया है, उनमें जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल बेंच कोटे से प्रमोशन होकर जिला न्यायालय से हाई कोर्ट पहुंचे हैं. जबकि जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद बार कोटे से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हुए सीधे जस्टिस अपाइंट हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button