Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन पर बड़ा एक्शन, दस्तवेज नहीं मिलने पर 8 हाइवा जब्त

धमतरी। अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज अमले ने अछोटा रोड पर दबिश दी. कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है.

अछोटा रोड से हाइवा वाहनों के जरिए रेत का परिवहन किए जाने की सूचना के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान टीम ने एक के बाद एक कई हाइवा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की. कार्रवाई के दौरान 8 हाइवा मौके पर पकड़े गए. बताया जा रहा है कि कुछ वाहनों के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद खनिज विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की.

खनिज विभाग की यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे शुरू हुई, जो देर रात 2 बजे तक चली. कार्रवाई के दौरान खनिज अमला लगातार मौके पर मौजूद रहा और रेत परिवहन में लगे वाहनों की जांच की गई.

अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली.फिलहाल पकड़े गए वाहनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. विभाग की ओर से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button