Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ का विस्तार, बरखा शर्मा बनीं रायपुर जिला अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के शिक्षा प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए रायपुर जिला इकाई में 13 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष भारती किरण शर्मा की स्वीकृति, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश दीवान की अनुशंसा तथा प्रदेश सचिव संजय शुक्ला के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार, बरखा शर्मा को रायपुर जिला अध्यक्ष और बृजेंद्र तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किशोर शर्मा को उपाध्यक्ष, सीमा शर्मा को सचिव और कुसुम तिवारी को सह सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चंचल शुक्ला को संगठन विस्तार सचिव, रागिनी अवस्थी को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनीषा गौराहा, शचि शर्मा, अनुपमा दुबे, कावेरी शुक्ला, राखी शर्मा और सपना शुक्ला को शामिल किया गया है।

संगठन के अनुसार, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उनसे संगठन की नियमावली और आचार संहिता का पालन करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एवं कोर कमेटी के मार्गदर्शन में समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल करने, समाज के लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लाभान्वित करने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।

संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button