Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

मोबाइल के लिए पिता ने डांटा तो नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, परिवार में पसरा मातम

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल के लिए पिता ने डांटा ने नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल को लेकर पिता ने बेटी को डांटा था। इससे नाराज होकर आज सुबह जब घर में कोई नहीं था तो नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button