Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

बिलासपुर नगर निगम में MIC की बैठक में बवाल, सभापति के बैठक में उपस्थिति पर गरमायी राजनीति, पार्षद ने जतायी आपत्ति

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में एमआईसी की बैठक के बवाल हो गया। मेयर इन काउंसिल की बैठक में पार्षदों की बैठक व्यवस्था और सभापति की मौजूदगी को लेकर तीखी बहस हो गयी। सभापति की मौजूदगी पर एमआईसी मेंबर ने उन्हे बैठक में शामिल होने का अधिकार नहीं होने की बात कह दी। इस दौरान बैठक में मौजूद महापौर और कमिश्नर भी मौजूद रहे।

बिलासपुर नगर निगम में मेंबर इन काउंसिल की बैठक में सभापति की उपस्थिति पर जमकर बवाल मच गया। दरअसल तीन महीने पहले हुई सामान्य सभा की बैठक में सभापति विनोद सोनी ने एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार को प्रोटोकॉल का हवाला देकर पीछे की सीट पर बैठने कहा था। इसके बाद मंगलवार को जब सोनी एमआईसी की बैठक में पहुंचे, तब ताम्रकार ने उनकी उपस्थिति पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होने सभापति सोनी से कह दिया कि आपको यहां बैठने का अधिकार नहीं है।

बताया जा रहा है कि महापौर पूजा विधानी, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे, के साथ ही सभी एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। सोनी ने कहा कि उनके पहले भी जो सभापति थे, वे एमआईसी की बैठक में रहते थे। तब क्यों आपत्ति नहीं की गई ? इस दौरान बहस इतनी बढ़ी कि नगर निगम के सचिव राजेंद्र अवस्थी से एमआईसी की बैठक में सभापति की उपस्थिति को लेकर नियम-कानून पूछा गया।

जिस पर राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि नियम के मुताबिक एमआईसी की बैठक में मेयर व सदस्य ही बैठ सकते हैं। इस जवाब के बाद एमआईसी सदस्य ताम्रकार फिर से अपनी बात को लेकर हावी हो गये और सभापति को बैठक में शामिल नही करने की बात पर जोर देते दिखे। फिलहाल इस तीखी बहस के दौरान बैठक में शहर के विकास सहित अन्य 52 मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सारे मुद्दों पर चर्चा होने के बाद सर्वसम्मति से 52 प्रस्तावों पर एमआईसी की मुहर लगा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button