Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

‘वीबी जी राम जी’ के जरिए गरीबी मुक्त गांव, स्वावलंबी गांव बनाने का संकल्प कर रहे पूरा- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

रायपुर। ‘वीबी जी राम जी’ को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस रिफॉर्म से मनरेगा की कमियों को दूर कर रहे हैं. सरकार 125 दिन की रोजगार गारंटी देने के साथ गरीबी मुक्त गांव, स्वावलंबी गांव बनाने का संकल्प पूरा कर रही है. ‘वीबी जी राम जी’ अधिनियम देश में लागू हो रहा है

डोंगरगढ़, राजनांदगांव में अखिल भारतीय विश्वगुरु जैनाचार्य विद्यासागर समाधि स्मारक महोत्सव में शामिल होने के लिए एक दिवसीय प्रदेश प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा की. कृषि मंत्री ने मिलावटी कीटनाशक (पेस्टीसाइड) को लेकर को लेकर कहा कि पिछले साल चले विकसित कृषि संकल्प अभियान के अनुसार विभाग तेजी से काम कर रहा है. घटिया पेस्टीसाइड की शिकायतें काफी आ रही हैं. नया पेस्टीसाइड एक्ट और सीड एक्ट पर सरकार काम कर रही है. एक्ट को लेकर जनता से सुझाव ले रहे हैं.

वहीं भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच हुए बड़े समझौता को लेकर कहा कि एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है. वासुधैव कुटुंबकम् को ध्यान में रखकर भारत विकास में योगदान दे रहा है. भारत की कृषि विकास दर अभी अभूतपूर्व है. हरित क्रांति के दौर से भी तेज गति कृषि विकास दर में प्राप्त की है. चावल उत्पादन में भारत पहले स्थान पर पहुंच चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button