Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

Hira Ferro Alloys Limited Urla में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं “रक्षा–सुरक्षा सेफ्टी एंजेल” कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायपुर। सुरक्षित भव: फाउंडेशन, रायपुर द्वारा Hira Ferro Alloys Limited Urla में सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं “रक्षा–सुरक्षा सेफ्टी एंजेल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित जीवनशैली को लेकर कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुरक्षित भव: फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निधि अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, हीरा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सुरक्षित भव: फाउंडेशन के सदस्यों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके पश्चात **श्री सतीश ठाकुर एसीपी ट्रैफिक विभाग रायपुर, ** ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा राहवीरो को सम्मान में ₹25000 की राशि गुड सीमेटेरियन के रूप में  प्रदान की जाती हैं और सभी कर्मचारियों से स्वयं जागरूक बनने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

डायरेक्टर अजय दुबे हीरा ferro Alloys Limited Urla सड़क सुरक्षा को महत्व देते हुए, ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया

इसके पश्चात सुरक्षित भव: फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुप्पड़ ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती हैं। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने “रक्षा–सुरक्षा सेफ्टी एंजेल” अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों तक सड़क सुरक्षा का संदेश सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।

इसके बाद सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. केशव राव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष इकबाल खान ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को रोक सकती हैं। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि स्वयं जागरूक होगा तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।सताये

कार्यक्रम के दौरान “रक्षा–सुरक्षा सेफ्टी एंजेल” की विशेष प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

हीरा फेरो एलॉयज के वॉयस प्रेसीडेंट C.S. वर्मा corporate affairs के हैड निकेत खण्डेलवाल H.O.D.,H.R. अभय खंडेलवाल एवं 250 लोग सहित कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ट्रैफिक टीचर T.K. BHoi ने ट्रैफिक सिगनल के बारे में जानकारी दी

अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। और कार्यक्रम का समापन सुरक्षित भव: फउंडेशन के डिप्टी डायरेक्टर निधि अग्रवाल के द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button