Breaking newsकार्रवाईजिला प्रशासन रायपुर
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई , तहसील रायपुर के ग्राम टेमरी में जेसीबी से अवैध सड़क ध्वस्त
रायपुर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार तहसील रायपुर अंतर्गत ग्राम टेमरी स्थित खसरा नंबर 426/2 एवं 426/4, रकबा 0.0270 हेक्टेयर भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत माना की संयुक्त टीम द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए रोड-रास्तों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान संबंधित भूमिस्वामी को भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनाइजेशन एवं भूमि के अनधिकृत विभाजन के मामलों में आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।




