Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रायपुर। मौदहा पारा स्थित मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुरक्षित भोवा फाउंडेशन एवं मारुति सेल्स कॉर्पोरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें रायपुर ट्रैफिक पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन, कर्मचारियों और युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण सत्र में यातायात नियमों की जानकारी, सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के साथ-साथ दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी ट्रैफिक सतीश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में टी.के. भोई, सुरक्षित भोवा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुपर, डायरेक्टर डॉ. केशवराव, डिप्टी डायरेक्टर निधि अग्रवाल, मारुति सेल्स के डायरेक्टर रमेश पटेल तथा ब्रांच हेड ए.के. आलम शामिल रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। साथ ही लोगों से दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सदस्यों ने भविष्य में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button