Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार पंडित डॉ. पी.के. तिवारी पत्रकारिता और साहित्य में योगदान के लिए स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026 से होंगे सम्मानित

रायपुर। रायपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार एवं चिंतक संपादक पंडित डॉ. पी.के. तिवारी पिछले तीन दशकों से पत्रकारिता और साहित्य सृजन में सक्रिय हैं। तथ्यपरक लेखन, संपादन और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के कारण उन्हें प्रदेश के बुद्धिजीवी वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त है।

एक संपादक के रूप में डॉ. तिवारी ने हमेशा नैतिक मूल्यों और सकारात्मक पत्रकारिता को अपनाया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक परंपरा और भाषा के संरक्षण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. तिवारी साहित्य सृजन में भी निरंतर सक्रिय हैं। उनके कविता, निबंध और आलेख समाज में चेतना जगाने का काम करते हैं। उन्होंने रायपुर के अनेक युवा पत्रकारों को प्रशिक्षित कर पत्रकारिता की मुख्यधारा से जोड़ा है। वहीं पिछले 06 वर्षों से दैनिक अखबार हिंदी समाचार पत्र दबंग स्वर का प्रकाशन के साथ साथ संपादन कर समाज में प्रहरी के रूप में योगदान दे रहे हैं ।

रायपुर प्रेस क्लब, साहित्यिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके लंबे और रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश भर के 10 विभूतियों को मुंबई में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित करने जा रही है जिसमें क्रांतिकारी पत्रकार , समाज सेवी ,साहित्यकार एवं लेखकों के नाम शामिल है जिसमें प्रमुख रूप से रायपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ पी के तिवारी भी सम्मानित होंगे ।
प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से देशभर की 10 विभूतियों को स्वतंत्रता गौरव सम्मान से होगा सम्मान

पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर के क्रांतिकारी पत्रकार, समाजसेवी, साहित्यकार एवं लेखकों को “स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा।

शशि दीप ने कहा कि _”आजादी के 80 साल पूरे होने पर ऐसे पत्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है जिन्होंने अपने सेवा भाव से देशभक्ति और जनजागरण का कार्य किया है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की ओर से यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदान किया जाएगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित विभूतियों को बधाई दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button