Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

DEAF व निष्क्रिय खातों की समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने विशेष अभियान चलाकर खाते पुनः सक्रिय करने के दिए निर्देश

रायपुर। जिला प्रशासन की पहल पर आज (DEAF) एवं लंबे समय से निष्क्रिय खातों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत, निजी एवं सहकारी बैंकों के जिला समन्वयक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान DEAF में स्थानांतरित खातों तथा लंबे समय से निष्क्रिय खातों की स्थिति, खाताधारकों की पहचान, KYC एवं री-KYC की प्रगति तथा खातों को पुनः सक्रिय करने के लिए बैंकों द्वारा किए गए प्रयासों की बैंकवार एवं ब्लॉक/वार्डवार विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे विशेष अभियान चलाकर पात्र खाताधारकों से संपर्क स्थापित करें, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक खातों को पुनः सक्रिय करते हुए उन्हें DEAF में स्थानांतरित होने से रोकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र खाताधारकों को समयबद्ध रूप से सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे कार्यों की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

जिला प्रशासन ने सभी बैंकों से समन्वित प्रयास करते हुए DEAF एवं निष्क्रिय खातों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने तथा वित्तीय सेवाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button