Breaking news
जोन 10 के अंतर्गत निर्माण कार्य पर जांच के पश्चात किया जाएगा मरम्मत कार्य
रायपुर। नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्य को लेकर जोन कमिश्नर श्री मोरेश्वर शर्मा ने जानकारी दी है कि उक्त कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा संपादित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूपता सुनिश्चित करने के लिए इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही संबंधित कार्य को अंतिम रूप से पूर्ण माना जाएगा।



