Home
🔍
Search
Videos
Stories
क्राइमछत्तीसगढ़

भीख मांगने वाली नाबालिग से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरोगापारा में रहने वाले नशेड़ी युवक ने रेप के बाद किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों को मिली तो आरोपी युवक की पहले लात घुसों से जमकर पिटाई की। पीड़िता से आरोपी को चप्पलों से पिटवाया, इतना ही नहीं पीड़िता का पैर छुकर माफी भी मंगवाई। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया।

इस घटना का सबसे बड़ा पहलु यह है कि जिस जगह नाबालिग लड़की का बलात्कार हुआ है वह स्थान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बगले से दस कदम दूर, जिले के एसएसपी बंगले से मात्र 5 कदम दूर और महिला थाने से 20 मीटर दूर है।

जानकारी के मुताबिक रोज भीख मांगकर अपना पेट पाल रही नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाकर युवक ने तीन बार अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किया है। जब लड़की ने अपने साथ होने वाले व्यवहार को लेकर विरोध जताया तो आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी, तब इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी और देखते ही देखते वहां के लोगों ने पहले आरोपी को पकड़ा और उसकी लात घुसों से पिटाई की और लड़की को उसके चंगुल से मुक्त कराया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे जबरन कांग्रेस कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कैंपस में ले जाकर गलत काम करता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेगा गया : एसएसपी

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी यह कहते नहीं थक रहे हैं कि उन्होंने नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को चौबीस घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इसे लेकर शहर में यह चर्चा बनी हुई है कि इतने हाईप्राफाईल एरिया में नाबालिग से दुष्कर्म हो जाता है और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button