Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर : 11 जून को शहर के 42 जलागारों से शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद, जानिए वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेन्द्र में 33 केवी फीडरों के संधारण कार्य के कारण 11 जून 2026 को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े 42 जलागारों में शाम को जलप्रदाय नहीं किया जाएगा।

अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का किया जाएगा कार्य

जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के मध्य भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसी कारण 11 जून 2026 को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल एवं फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे, जिससे 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी एवं 150 एमएलडी जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।

इन जलागारों से प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

इस कार्य के चलते शहर के डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर एवं संजय नगर ओवरहेड टैंक से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में 11 जून 2026 को सुबह जलप्रदाय होने के बाद शाम को जल आपूर्ति नहीं होगी। वहीं 12 जून 2026 को सुबह से जलप्रदाय सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। विभाग ने बताया कि शहर के अन्य जलागारों और पावर पंपों से जल आपूर्ति यथावत जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button