Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

पीएम आवास मुद्दा: टीएस सिंहदेव ने फिर अपनों को कटघरे में किया खड़ा, साव और शर्मा ने ली चुटकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में प्रधानमंत्री आवास का मुद्दा लगातार सुर्खियों में रहा। खासकर इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान से राजनीतिक बहस होती रही है। बाबा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की सरकार में रहते और बीजेपी की सरकार आने के बाद से हमेशा सबकुछ साफगोई से कहते रहे हैं, लेकिन उनकी साफगोई से उनके अपनी पार्टी के नेता निशाने पर आते रहे हैं। विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ऐसा एक बार फिर हुआ है, जब सिंहदेव ने पीएम आवास पर अपनों को कटघरे में खड़ा किया है।

पीएस आवास के मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

उन्होंने पीएस आवास के मुद्दे पर पंचायत विजय शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी के मंत्रीगण मुझे याद कर रहे हैं। ये सही है कि कांग्रेस सरकार में पीएम आवास नहीं बन पा रहे थे। मैं उस समय तत्कालीन सरकार में विभागीय मंत्री था। मुझे लगा कि काम नहीं कर पा रहा हूं तो पीछे हो जाता हूं। मैंने भूपेश जी से कहा भी था और उन्होंने स्वीकार भी किया। पत्र में कांग्रेस के ढाई साल के फार्मूले के जिक्र पर उन्होंने कहा कि राहुल जी के विजय शर्मा की बैठक होती होगी, मुझे नहीं मालूम। बाकी किसी को नहीं पता कि ढाई साल के फार्मूले में क्या हुआ क्या नहीं हुआ।

विजय शर्मा ने पत्र में क्या लिखा ?

दरअसल विजय शर्मा ने पत्र लिखकर कहा था कि पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया था कि उनकी सरकार ने उनके अनेक प्रयासों के बाद भी गरीबों के पक्के आवास हेतु राशि उपलब्ध नहीं करवाई थी, परंतु हमारी सरकार ने 26908 करोड़ की राशि बजट के माध्यम से प्रदान कर प्रदेश के गरीबों के पक्के आवास का सपना साकार कर दिया। “मोर आवास-मोर अधिकार” अभियान आगे बढ़ा और आपकी सरकार गठन के उपरांत ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए समुचे प्रदेश में ढाई वर्षो में 10.60 लाख से अधिक आवास पूर्ण कर लिये गए।

इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ ने देश में सर्वाधिक अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन लगभग 2000 आवास पूर्ण किए। देश में सर्वाधिक- आज भी प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास पूर्ण किए जा रहे हैं। देश में सर्वाधिक वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने 6 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए। हमने न केवल अपने वादे पूरे किए अपितु विगत सरकार के मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण आवास न्याय योजना) के हितग्रहियों की बकाया राशि भी जारी की।

अरुण साव ने ली चुटकी

जाहिर है बाबा के इस बयान से सत्ता पक्ष चुटकी लेनी पीछे नहीं रहेगी। अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि याद जरूर आएगी। आपने पत्र लिखकर पद से इस्तीफा दिया था। उनकी सरकार ने 18 लाख लोगों के साथ अन्याय किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button