Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया भागवत कथा का श्रवण, कहा-आज के भागदौड़ भरे युग में मानसिक शांति का एकमात्र मार्ग है भागवत

बसना। महासमुंद जिले के बसना अंतर्गत मंडी प्रांगण में इन दिनों अध्यात्म और भक्ति की अविरल धारा बह रही है। यहाँ भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने व्यास पीठ और भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की जनता की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

मंडी प्रांगण में आयोजित इस भव्य कथा का पाठ सुप्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी द्वारा किया जा रहा है। व्यास पीठ से उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी प्रसंगों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। कथा श्रवण के दौरान एक ऐसा भावुक और दिव्य क्षण भी आया जब विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भक्ति के सागर में पूरी तरह डूब गए। भजनों की मधुर धुन और संगीतमय प्रस्तुति पर विधायक डॉ. अग्रवाल खुद को रोक नहीं पाए और आम श्रद्धालुओं के साथ कथा पंडाल में झूमने और थिरकने लगे। उन्हें इस तरह भक्ति में लीन देखकर वहां मौजूद हर कोई भावविभोर हो उठा।

कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य के जनम-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण की इस लीला का श्रवण करता है, उसके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से विशेष चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आज के दौर में इस कथा की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के इस आधुनिक और भागदौड़ भरे तनावपूर्ण समय में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना हर मनुष्य के लिए संजीवनी बूटी के समान है। आज व्यक्ति भौतिक सुखों के पीछे भाग रहा है, लेकिन वास्तविक मानसिक शांति और संतुष्टि केवल ईश्वर की शरण में और संतों के वचनों में ही मिलती है। हमारी युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों और सनातन संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस धार्मिक आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,सभापति जिला पंचायत महासमुंद रामदुलारी सिन्हा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल ,सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, सीताराम सिन्हा, आयोजक प्रमोद अग्रवाल, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे,अजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,सोहन पटेल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फूलझर प्रमित साहू,अभिमन्यु जायसवाल,प्रदीप दास राजन,शिवकिशोर साहू,सुशील अग्रवाल, ईश्वर चंद्र, रामू अग्रवाल, एवं समस्त देवसरिया परिवार बसना, हजारों की संख्या में माताएं-बहनें तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ इस भव्य संगीतमय भागवत कथा का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button