Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़राजनीती

राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, कहां- पॉलिटिकल हाइट बढ़ाने के लिए चिल्ला रहे…

रायपुर। राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज और SIR पर अमित शाह के लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने के बयान पर मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी को नकार चुकी है और उन्हें 100 से अधिक बार पराजय का स्वाद चखा चुकी है. राहुल गांधी अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए डिबेट की बात कर रहे हैं.

ओपी चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें जॉइंट पार्लियामेंट या विशेष सत्र में चर्चा का प्रस्ताव दिया है. लेकिन वह सत्र से दूर भागेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी पॉलिटिकल हाइट बढ़ाने के लिए चिल्ला रहे हैं.

5 लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य

मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की तैयारी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘विकसित भारत संकल्प पीपल वन’ का लोकार्पण किया था. उन्होंने 5 लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने बताया कि पहले एक लाख पीपल के पेड़ लगाने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है.

वंदे मातरम अधूरे गायन पर नोटिस जारी

रायगढ़ में एक कॉलेज में वंदे मातरम का पूरा गायन नहीं होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने पर भी वित्त मंत्री ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज में वंदे मातरम का अधूरा गायन हुआ था, जिसके बाद गायन पूरा किया गया. इस मामले में कलेक्टर ने प्रशासनिक सख्ती बढ़ाते हुए नोटिस जारी किया है. उन्होंने लोगों से वंदे मातरम एक्ट का पालन करते हुए व्यवहार करने की अपील की.

नक्सलवाद खत्म होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं : मंत्री ओपी चौधरी

बस्तर के विकास को लेकर ओपी चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को राज्य बनाकर बड़ी सौगात दी थी. इसके लिए छत्तीसगढ़वासी उनके आभारी हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद बस्तर में विकास की नई संभावनाएं उभरकर सामने आई हैं. आने वाले समय में बस्तर पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा और छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के हित में राज्य निर्माण का फैसला नहीं लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button