Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले मंत्री ओ पी चौधरी, कहा- श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों को बोलने का अधिकार नहीं

रायपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राम मंदिर चंदा विवाद पर दुष्प्रचार करने वाले को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि वह एक आपराधिक प्रकरण है जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, कड़ाई से जांच हो रही है और कोई अगर दोषी होंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

झांसे में कोई नहीं आने वाला- ओ पी चौधरी

ओ पी चौधरी ने कहा कि इस घटना के बहाने श्रीराम भक्तों की आस्था पर सवाल उठाने वाले कालनेमियों को जनता भली-भांति पहचानती है, उनके झांसे में कोई नहीं आने वाला।

हमारी आस्था मोम की नहीं जो पिघल जाए- ओ पी चौधरी

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि ऐसे किसी घटना से रामलला के प्रति हमारी आस्था पर चोट का सवाल ही नहीं पैदा होता है। हमारी आस्था मोम की नहीं बनी है जो ऐसी किसी आपराधिक घटना से पिघल जाये। श्रीराम मंदिर पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद आज जिस वैभव के साथ खड़ा है, वह हमारे गर्व के लिए काफी है। वह इस बात का साक्षी है कि श्रद्धालुओं के दान का अधिकतम बेहतर ढंग से उपयोग किया गया है। वह भारत के सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक है।

श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले आज बहा रहे घड़ियाली आंसू-

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि जिन तत्वों ने सरयू के जल को श्रीराम भक्तों के रक्त से लाल कर दिया था या जो श्रीराम के अस्तित्व से ही इनकार कर रहे थे, वे अगर आज आस्था की बात कर घड़ियाली आसूं बहा रहे है हैं, ऐसे लोगों के प्रोपगंडा से हमारी आस्था पर कोई ठेस पहुंचने का प्रश्न ही नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतवर्ष के आस्था का प्रतीक हैं और रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button