Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

रायपुर।  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर में परम पूज्य निरंजनी पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के दिव्य दर्शन कर उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि संत महापुरुषों का सान्निध्य समाज को सेवा, संस्कार और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा जनसेवा के कार्यों को अधिक समर्पण भाव से करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर की महत्वपूर्ण पहचान है। इस परंपरा को संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी का दायित्व है।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button