Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

दमकल की 5 गाड़ियां जुटीं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं, जबकि और वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

तेजी से फैली आग, गोदाम पूरी तरह चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे प्लास्टिक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगातार बढ़ती जा रही है और उसे नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है।

पत्रकारों से बदसलूकी

गौरतलब है कि आग की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को फैक्ट्री परिसर में प्रवेश करने से रोका गया और रिपोर्टिंग के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। वीडियो जर्नलिस्ट को भी कैमरा चलाने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button