Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़जिला प्रशासन रायपुर

राजकुमार कॉलेज पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने वसूला 1 करोड़ 64 लाख का बकाया टैक्स

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने 14 साल बाद राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की है। राजकुमार कॉलेज ने वर्ष 2012-13 से 2025-26 तक संपत्ति टैक्स नहीं पटाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन 5 की टीम ने 1 करोड़ 64 लाख रुपए का बकाया संपत्तिकर वसूला है। इस कार्रवाई की नगर निगम आयुक्त ने सराहना की है।

नगर निगम ने 14 सालों तक नोटिस पर नोटिस का खेल खेला, लेकिन हैरानी की बात है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं निगम के इस रवैये को लेकर लोग सवाल उठा रहे थे कि छोटे व्यापारी और आम जनता के यहां घुसकर उनके सम्पत्ति को सील कर बकाया कर वसूल किया जाता है, लेकिन राजकुमार कॉलेज पर 14 सालों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे निगम का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।

लगातार सवाल उठने पर नगर निगम की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए राजकुमार कॉलेज से बकाया राजस्व की वसूली की। इस मामले में आयुक्त विश्वदीप और उपायुक्त जागृति साहू ने जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व में पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है। आयुक्त ने कहा, इस बकाया वसूली से नगर निगम के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button