छत्तीसगढ़
पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले, 9 निरीक्षक सहित 25 पुलिसकर्मी बदले, देखिये आदेश

जांजगीर–चांपा। नये साल के ठीक पहले पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। जांजगीर–चांपा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के आदेश से हुआ है। तबादला आदेश में 25 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम हैं। वहीं तबादला सूची में 9 निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक, 8 सहायक उपनिरीक्षक व 5 आरक्षक शामिल हैं।





