Home
🔍
Search
Videos
Stories
Breaking newsअंतरराष्ट्रीयखेलदेश

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

मुंबई। भारत समेत दुनियाभर में मौजूद करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की इंतज़ार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें कुछ नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। 15 खिलाड़ियों की घोषणा के साथ ही 4 खिलाड़ियों को रिज़र्व में रखा गया है।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखाई देगी, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह करेंगे। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल टीम को संतुलन देंगे। बल्लेबाज़ी क्रम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह को मौका मिला है। विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन संभालेंगे।

7 फरवरी से होगी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ंत होगी। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला होगा। इसके बाद सुपर-8 चरण के मैच खेले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button