Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

सावित्रीपुर और भगतदेवरी में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बांटी सरस्वती सायकल, वृक्षों को राखी बांधकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सावित्रीपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं भगतदेवरी के फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना की और संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के प्रचार-प्रसार और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए, इसके लिए शासन द्वारा हर संभव संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव पर जोर देते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं हमारे देश और प्रदेश का गौरव हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बेटियों को पूरी लगन, निष्ठा और आत्मनिर्भरता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूली छात्राओं को सायकिल प्रदान करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्राओं को सायकिल वितरित करते हुए कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली बेटियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से सरस्वती सायकल योजना संचालित की जा रही है। सायकल मिलने से आपका समय और ऊर्जा दोनों बचेगी, जिससे आप अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। ग्राम सावित्रीपुर में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वृक्षों को राखी बांधकर वृक्ष को बचाने का संकल्प लिया और कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। जिस प्रकार रक्षासूत्र सुरक्षा का वचन देता है, उसी प्रकार हमें अपने आसपास के वृक्षों की रक्षा और नए पौधों का रोपण कर धरा को हरा-भरा बनाए रखने की शपथ लेनी होगी।

इसी क्रम में, स्नेह और आत्मीयता का दृश्य तब दिखा जब छात्राओं ने भी विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को राखी बांधी, वहीं विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी छात्राओं को अपना शुभाशीष एवं उपहार भेंट किया। उन्होंने बेटियों को सदैव सुरक्षा, सहयोग और उनके उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जगमोती भोई, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश महासचिव प्राइवेट मेडिकल एसोशिएशन मुकेश प्रधान,ग्राम गौटिया मालगुजार जयप्रकाश बारिक, दीनदयाल भोई,सुशील कानूनगो,जनपद सदस्य भारती अग्रवाल, अध्यक्ष SMDC अशोक कानूनगो,अध्यक्ष SMDC हाईस्कूल केतब बारिक, अध्यक्ष SMDC मिडिल स्कूल गोकुलानंद प्रधान, उपसरपंच माधव रात्रे,राकेश पटेल, उपसरपंच देवरी बंटी अग्रवाल,गणेश साहू,दुर्गा शंकर जोशी,पत्रकार खेमराज साहू,तरुण अग्रवाल,शंभू नाथ गनिक,ममता पंण्डा ,लक्ष्मण मिश्रा,कुंती केवर्त , कमलेश्वरी साहू,प्राचार्य तारेंद्र साहू,मंच संचालक अरुण दास, धनुर्जय बंजारे,प्रधान पाठक मिडिल स्कूल देव नारायण साहू,प्रधान पाठक प्रायमरी स्कूल बुद्धदेव चौधरी,ग्राम पुरोहित रोपण मिश्रा, प्राचार्य पी सिदार, वेदप्रकाश साहू,प्रधान पाठक मिडिल स्कूल सेतलाल पटेल, पुरुषोत्तम बारिक,बंटी अग्रवाल, मंच संचालक टीकाराम यादव,दीनदयाल भोई,स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, भारी संख्या में छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सायकल और विधायक का स्नेह पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button