Home
🔍
Search
Videos
Stories
खेल

हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हराया, अभिषेक-क्लासन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान ने झटके 3 विकेट

हैदराबाद। चेन्नई सुपर किंग्स IPL के मौजूदा सीजन में चौथा मैच हार गई है। उसे शनिवार के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रनों से हराया। राजीव गांधी स्टेडियम में 195 रन का टारगेट चेज कर रही चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए थे। हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

SRH के लिए अभिषेक और क्लासेन का चला बल्ला

SRH के लिए इस मुकाबले में टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। इस दौरान अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। अभिषेक के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के टोटल में अहम योगदान दिया। इन दोनों के अलावा ट्रेविस हेड ने 23, सलिल अरोड़ा ने 13, नितीश रेड्डी और शिवम कुमार ने 12-12 रन की पारी खेली।

ओवरटन और कंबोज ने झटके 3-3 विकेट, ईशान भी लिए 3 विकेट

CSK के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके। इनके अलावा मुकेश चौधरी को 2 और गुरजपनीत सिंह को 1 सफलता मिली। वहीं हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने 3 विकेट झटके। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड को भी पवेलियन भेजा। नीतीश कुमार रेड्‌डी और प्रफुल्ल हिंगे ने 2-2 विकेट झटके। शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को एक-एक विकेट मिला।

SRH और CSK की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button