Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

मानसून की टकटकी के बीच बढ़ी तपिश, रायपुर में पारा पहुंचा 40 डिग्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में घने काले बादल छा गए हैं और कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन बारिश और बादलों के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button