Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को रौंदा, बच्ची की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 14 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कृष्णापुर निवासी ममता तिर्की (14 वर्ष) रविवार सुबह अपने दादा पितरोस तिर्की के साथ भगवानपुर स्थित राशन सोसायटी से चावल लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। दोनों जैसे ही सीएमओ तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा पितरोस तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाखा के पास दुर्घटनाकारी ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button