Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

श्रीमद् देवी भागवत कथा स्थल में चलेगा नि:शुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 4 से 10 मई तक

रायपुर।  राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में 4 मई से 10 मई 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल बालाजी पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, भनपुरी में निर्धारित किया गया है।

इस धार्मिक आयोजन में व्यासपीठ से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पं. रामानुज युवराज पाण्डेय द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से निर्धारित है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण “BOL KALIYA” (YouTube, Instagram एवं Facebook) पर भी किया जाएगा। इस आयोजन की विशेष बात यह है कि कथा के साथ-साथ 7 दिवसीय नि:शुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इस शिविर में डॉ. विजय देवांगन (MD EH) एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।

कथा का आयोजन महेश साहू, सुनीता साहू एवं समस्त साहू परिवार, रायपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण के साथ स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button