Home
🔍
Search
Videos
Stories
देशभारत

‘पहले गैस अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीजल पर…,’ सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-

नई दिल्ली। मई के पहले दिन महंगाई बम फूटा है। पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव खत्‍म होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 19 किलो के साथ ही 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों में भी की गई। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव का बिल है। पहले गैस अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीजल पर होगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- मैंने कहा था – महंगाई की आंच चुनाव के बाद आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा है। एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनाव का बिल है। फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ 3 महीने में 81% की भारी बढ़ोतरी। चाय की दुकान, ढाबा, होटल, बेकरी, मिठाई की दुकान – सबके किचन पर बोझ बढ़ गया है। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहले गैस पर स्ट्राइक, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर।

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ंभी सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि-सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देतेय़ 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button