Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

साइकिल से ऑफिस पहुंच रहे एसपी साहब, PM मोदी की अपील का असर

कवर्धा। पीएम मोदी की ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद आज कबीरधाम जिले में पुलिस की अनोखी पहल देखने को मिली. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह मंगलवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे. उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने भी साइकिल से कार्यालय पहुंचकर इस अभियान में सहभागिता निभाई.

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य संभव है. इस पहल में उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए. कबीरधाम पुलिस की यह पहल आमजन को भी ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सकारात्मक संदेश दे रही है.

बता दें कि गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपभोग कम करने, घर से काम, ऑनलाईन कक्षाएं और वर्चुअल बैठक जैसे कोविड दौर के उपाय अपनाने की अपील दोहराई. आयात कम करने और इस संकट से उबरने में देश की मदद के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इय समय लोगों को एकजुट होने और देश के संसाधनो पर बोझ कम करने का दायित्‍व निभाने की जरूरत है. देश को विदेशी मुद्रा में कई लाख करोड़ रूपये आयात पर खर्च करना होता है. उन्‍होंने प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन, इलेक्‍ट्रि‍क बसें और कार पूलिंग अपनाने को कहा. वहीं स्थिति सामान्‍य होने तक सोना न खरीदने की अपील भी दोहराई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button