Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण: कलेक्टर ने समयबद्ध व सावधानीपूर्वक कार्य के दिए निर्देश

रायपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने कहा कि यह जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसे निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इसके लिए जो समय दिया गया है उस समय सीमा में यह पूर्ण किया जाए। इस दौरान जनगणना संबंधी डाटा संग्रहण करते समय सावधानी एवं गंभीरता से कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि भारत की जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में पूर्ण रूप से डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु 01 मई से 30 मई 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा, अपर कलेक्टर नवीन कुमार ठाकुर, सहित सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button