Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल पहुंचे बाबा बैजनाथ धाम,बताया-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन में 36 वर्षों से जारी है कांवरियों की अनवरत सेवा

देवघर/झाझा। पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले लाखों कांवर यात्रियों की सेवा हेतु आस्था, समर्पण और लोक-कल्याण का एक अनुपम महासंगम देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के संरक्षण वाली ‘नीलांचल सेवा समिति, बसना’ एवं ‘मारवाड़ी युवा मंच, शाखा-झाझा’ के संयुक्त तत्वावधान में झाझा-सूइयां बाजार क्षेत्र के पास 36वें विशाल निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का भव्य व गरिमामय आयोजन किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन में बसना से आए सैकड़ों समर्पित स्वयंसेवक दिन-रात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे हैं। अपने संदेश में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सुल्तानगंज से नंगे पाँव कांवर लेकर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए परम सौभाग्य और ईश्वर का आशीर्वाद है।

इसी आस्था के पथ पर चलते हुए महासमुंद आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल भी अपने अनुज किशन अग्रवाल व सहयोगियों के साथ 3 अगस्त को बैजनाथ धाम यात्रा पर निकले हैं। बीते 15 वर्षों से लगातार सावन माह में यात्रा करने वाले सुमित अग्रवाल ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं नीलांचल सेवा समिति के इस निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे कांवर पथ की जीवनरेखा बताया।

महासमुंद जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल ने बताया कि पूरे एक माह तक अनवरत चलने वाले इस विशाल शिविर में शिवभक्तों के लिए चौबीसों घंटे शुद्ध, सात्विक अन्नपूर्णा महाप्रसाद, जलपान एवं हवादार डोम-पंडालों में गद्देदार बिस्तरों की उत्तम विश्राम व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पदयात्रियों की शारीरिक थकान व छालों को दूर करने के लिए 24 घंटे समर्पित चिकित्सा दल, निःशुल्क दवाइयाँ, गर्म पानी की सिकाई और फुट-मसाज की सुविधा उपलब्ध है। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइज्ड शौचालयों व स्नान हेतु स्वच्छ जल के उचित प्रबंध के साथ-साथ कांवरियों की आध्यात्मिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सुमधुर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी निरंतर आयोजन किया गया है।

जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि यह 36वाँ सेवा शिविर पिछले साढ़े तीन दशकों से निरंतर जनसेवा की मिसाल पेश कर रहा है। संस्था के युवा कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से कांवरियों का स्वागत करते हुए ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ सेवा में लीन हैं। शिविर में रुकने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि यहाँ मिलने वाले अपनत्व, सात्विक भोजन और गर्म जल-चिकित्सा से उनकी सारी थकान मिट जाती है।

आपको बता दे कि सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा नगरी देवघर की 105 किलोमीटर लंबी कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवरियों के लिए सूइयां पहाड़ और झाझा का पथ अत्यंत दुर्गम, पथरीला और थकाऊ माना जाता है। तीखी ढलानों, नुकीले पत्थरों और झुलसाने वाली गर्मी-उमस के बीच विधायक डॉ संपत अग्रवाल द्वारा लगाया गया यह सेवा शिविर कांवरियों के लिए साक्षात वरदान सिद्ध हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button