Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर: राहुल गांधी ने नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

रायपुर। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं को संगठन में एकजुटता का पाठ पढ़ाया। दरअसल, रायपुर के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिला अध्यक्षों से बैठक की और वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में गोपनीय बैठक की।

जिला अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत

राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर में दो अलग-अलग सेशन में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने करीब 1 घंटा 20 मिनट तक जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी। बैठक के दौरान जिला अध्यक्षों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

राहुल गांधी ने 37 नेताओं के साथ की गोपनीय बैठक

इसके बाद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 37 वरिष्ठ नेताओं के साथ एक गोपनीय बैठक भी की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, लखेश्वर बघेल, रवींद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, फूलो देवी नेताम, अनिल भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय और देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संगठन को एकजुट करने पर जोर

गोपनीय बैठक में राहुल गांधी ने सभी नेताओं को संयुक्त प्रयास यानी एकजुट होकर कार्य करने और कांग्रेस को मजबूत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, इसे एकजुटता से और मजबूती दी जाए, न कि कमजोर किया जाए। वर्तमान में प्रदेश के भीतर संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button