Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

BJP-RSS के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा – आदिवासी हमारी पहचान

रायपुर। भाजपा और आरएसएस द्वारा आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर उनकी मूल पहचान मिटाने के प्रयास के विरोध में आज रायपुर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन रायपुर जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश कृपाल के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा-आरएसएस आदिवासी समाज की ऐतिहासिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। “आदिवासी” शब्द इस देश के मूल निवासियों की पहचान है, जबकि “वनवासी” शब्द थोपकर समाज के इतिहास और अधिकारों को मिटाने की कोशिश की जा रही है, जिसे आदिवासी समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हम वनवासी नहीं, आदिवासी हैं, जल, जंगल, जमीन हमारा अधिकार है” के नारे लगाए। वक्ताओं ने एकजुट होकर आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस संगठन प्रभारी कुलदीप ध्रुव, जग्गू ठाकुर, जश्बीर ढिल्लन, अभिषेक कसार, कमल घृतलहरे, ओम श्रीवास, विनोद ठाकुर, सुजीत सिंह, सुधा सरोज, हिरेंद्र देवांगन, दया महानद, नरेश गढ़पाल सहित कांग्रेस संगठन एवं आदिवासी समाज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button