Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शासकीय स्कूलों के निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जिले की शासकीय शालाओं में स्वीकृत विभिन्न घटकों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों की कार्यवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो कार्य फिनिशिंग स्तर पर हैं अथवा मरम्मत से संबंधित छोटे-छोटे कार्य शेष हैं, उन्हें समय के पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। इस हेतु पी.डब्लू.डी., आर.ई.एस., नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को संयुक्त रूप से समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ऐसे समस्त कार्य जो टेंडर आधारित एवं प्रगतिरत हैं तथा आकार में बड़े हैं, उन्हें अप्रैल 2026 के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित मुख्य कार्यपालन यांत्रिकों, आर.ई.एस., पी.डब्लू.डी., नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत को दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की विलंबता स्वीकार नहीं की जाएगी। विशेष रूप से वे कार्य जो भूमि विवाद या डिस्मेंटलिंग के कारण बाधित हैं, उन्हें नए सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

इन कार्यों की नियमित समीक्षा की जिम्मेदारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर को सौंपी गई। निर्देश दिए गए कि प्रत्येक समीक्षा बैठक में समस्त तकनीकी एजेंसियां एवं शासकीय निर्माण एजेंसियां उपस्थित रहकर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में पीएमश्री विद्यालयों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई तथा पूर्व सत्र में स्वीकृत शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर समग्र शिक्षा, स्कूल शिक्षा, डी.पी.आई. मद एवं अन्य मदों के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा प्रस्तुत की गई।

बैठक में समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक, विकासखंडों के बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी.सी. उपस्थित रहे। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे कार्यवार मॉनिटरिंग करते हुए प्रति सप्ताह प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button