कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक ली – कॉल सेंटर, लंबित राजस्व प्रकरणों और डीईएएफपीपी एवं निष्क्रिय खातों की विस्तृत समीक्षा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से डीईएएफपीपी (DEAF) एवं निष्क्रिय (Inoperative) खातों,लंबित राजस्व प्रकरणों, कॉल सेंटर से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त पत्रों पर तुरंत कार्यवाही कर समय पर जवाब देने को कहा। साथ ही, नए वित्तीय वर्ष के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द निराकरण करें, इसके साथ ही कॉल सेंटर एवं अन्य लंबित शिकायतों का भी समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे DEAF एवं Inoperative बैंक खातों के निराकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त पत्रों पर तुरंत कार्यवाही कर समय पर जवाब देने को कहा। साथ ही, नए वित्तीय वर्ष के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




