Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई।

बैठक में कलेक्टर ने सभी कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में आगामी सप्ताह तक गर्भवती पंजीयन 90 प्रतिशत, प्रथम तिमाही में पंजीयन 95 प्रतिशत एवं शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा।

टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं, सभी बच्चों का शत-प्रतिशत HPV टीकाकरण हो। NRC में 100 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी करने तथा धरसींवा NRC को शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।

एनसीडी कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह में लक्ष्य के विरुद्ध 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि तथा ओरल, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर में 75 प्रतिशत से अधिक स्क्रीनिंग करने, एनीमिया मुक्त भारत अभियान में लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत स्कूल एवं आंगनबाड़ी भ्रमण एवं स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत करने तथा ‘A’ कैटेगरी के सभी बच्चों का उपचार सुनिश्चित करने, टीबी नोटिफिकेशन एवं निक्षय मित्र में शत-प्रतिशत उपलब्धि, डेंगू रोकथाम हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button