Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर। जिले में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण बढ़ाने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. सिंह ने कहा कि एनएचएआई, वन विभाग और जिले के विभिन्न उद्योगों को समन्वय से मुख्य मार्गों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि वर्षा ऋतु वृक्षारोपण के लिए सबसे अनुकूल समय है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से शीघ्र वृक्षारोपण अभियान शुरू करें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की भी सुनिश्चित व्यवस्था करें।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि नई सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों, विशेषकर रायपुर-अभनपुर और रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर प्राथमिकता के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिले के उद्योगों का भी सहयोग लिया जाएगा।

वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने बताया कि सभी संबंधित विभागों एवं उद्योगों के प्रतिनिधियों का संयुक्त दल संभावित स्थलों का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के बाद व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में रोजगार विभाग की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने जुलाई 2026 में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले की जानकारी भी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले के उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button