Home
🔍
Search
Videos
Stories
Uncategorized

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, राहत शिविरों का लिया जायजा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अधिकारियों के साथ श्रीलंका नगर बस्ती पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने पूर्व माध्यमिक शाला चांदनीडीह तथा शासकीय प्राथमिक शाला घनश्याम नगर डिपरापारा में बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में ठहरे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की राहत एवं पुनर्वास के लिए कार्ययोजना तैयार कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। राहत शिविरों में राशन एवं भोजन के साथ आवश्यक दवाइयों और कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र प्रभावितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं डीसीपी पश्चिम रॉबिंसन गुड़िया ने राहत शिविर में प्रभावितों को वितरित किए जा रहे भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम नंदकुमार चौबे संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button