Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ईवी टेक्नोलॉजी लैब का निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में स्क्रोबनिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संचालित इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने।

कलेक्टर डॉ सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणर्थियों से कहा कि यह नवीनतम तकनीक है और आने वाला भविष्य इसका है। आप इसका प्रशिक्षण अच्छे से प्राप्त करें एवं अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करिए ताकि वह भी इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर सके।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने इलेक्ट्रिक व्हीकल क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर रूम, ईवी मेंटिनेस टेक्निशियन रूम, ईवी व्हीकल असेंबली टेक्नीशियन रूम, बैटरी सिस्टम असेंबली ऑपरेटर रूम, कंडक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग एवं बैटरी स्लीपिंग एक्टिविटी रूम का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एपीओ लाइवलीहुड रिचा पाठक, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button