Home
🔍
Search
Videos
Stories
छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय: प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई, नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर जताई चिंता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। साथ ही नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर चिंता भी जताई।

नेपाल बाढ़ त्रासदी को बताया दुखद

मुख्यमंत्री ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर चिंता जताते हुए इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस आपदा में देश और प्रदेश के कुछ लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में फंसे या लापता लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम बनाया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोग कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। सरकार हरसंभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ी है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की और छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों से उन्हें अवगत कराया। संगठन में प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का मामला है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी थे, लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में किसी न किसी संगठन प्रभारी की नियुक्ति होना स्वाभाविक है।

चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में भाजपा के कामकाज को लेकर कहा कि हर जगह अच्छे काम हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जहां-जहां चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में अच्छा काम किया है और इसी के आधार पर पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button